ब्लू बेबी ब्लड ग्रुप क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 11:40

अगर मां का ब्‍लड ग्रुप B और पिता का O है तो बच्‍चे का ग्रुप क्‍या हो सकता है? जानिए ब्‍लड ग्रुप के बारे में जरूरी बातें
अगर AB ब्‍लड ग्रुप वाला O ब्‍लड ग्रुप वाले से शादी करता है तो इस स्थिति में बच्‍चे का ग्रुप कुछ भी हो सकता है।


14 जून को ब्‍लड डोनर डे (World Blood Donor Day) मनाया जाता है। आज का दिन उन लोगों को सम्‍मान देने का दिन होता है जिन्‍होंने अपनी जिंदगी में कम से कम 1 बार खून दान किया हो। ब्‍लड डोनेशन के प्रति जागरुकता फैलाने, इसके लाभ बताने और कौन ब्‍लड डोनेट कर सकता है कौन नहीं आदि जैसे सवालों से लोगों को परिचर कराने के लिए अंर्तराष्‍ट्रीय स्‍तर पर ब्‍लड डोनर डे मनाया जाता है। वैसे तो 18 से 60 साल का की उम्र के बीच का कोई भी व्‍यक्ति ब्‍लड डोनेट कर सकता है लेकिन शर्त ये है कि वो स्‍वस्‍थ हो और कोई गंभीर बीमारी न हो। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (World Health Organisation) के अनुसार ब्‍लड डोनट करने से हर साल कई लाख लोगों की जान बचती है। लोगों के मन में अक्‍सर ये सवाल आता है कि अगर माता-पिता का ब्‍लड ग्रुप एक जैसा है तो क्‍या बच्‍चे का भी वही ब्‍लड ग्रुप (How Baby Blood Group Decided In Hindi) होगा या अलग होगा? या अगर माता-पिता दोनों का ब्‍लड ग्रुप अलग-अलग है तो बच्‍चे का ब्‍लड ग्रुप क्‍या हो सकता है? तो आइए विश्‍व ब्‍लड डोनर डे पर जानते हैं ब्‍लड ग्रुप से जुड़ी जरूरी और मजेदार बातें-

अगर मां का ब्‍लड ग्रुप B और पिता का O है तो बच्‍चे का ग्रुप क्‍या हो सकता है?

अगर पिता का A या B में से कोई भी एक ग्रुप है और माता का ब्‍लड ग्रुप A या B में से एक है तो बच्‍चे का ब्‍लड ग्रुप कुछ भी हो सकता है। इस स्थिति में बच्‍चे में हर तरह के ब्‍लड ग्रुप के होने के चांस रहते हैं।
अगर AB ब्‍लड ग्रुप वाला किसी भी दूसरे ब्‍लड ग्रुप (A,B) वाले से शादी करता है तो इस स्थिति में बच्‍चे का ब्‍लड ग्रुप O के अलावा कुछ भी हो सकता है।
अगर माता-पिता में से एक का ब्‍लड ग्रुप O है और दूसरे का A,B है तो बच्‍चे का ब्‍लड ग्रुप या तो O होगा और या फिर A,B में से जो भी उसके माता पिता को होगा वो रहेगा।
अगर AB ब्‍लड ग्रुप वाला O ब्‍लड ग्रुप वाले से शादी करता है तो इस स्थिति में बच्‍चे का ग्रुप कुछ भी हो सकता है।
अगर माता-पिता का ब्‍लड ग्रुप एक जैसा है तो बच्‍चे का ब्‍लड ग्रुप या तो अपने माता-पिता जैसा होगा या फिर O होगा।

इस तरह मैच होते हैं ब्‍लड ग्रुप

O x A = O, A

O x B = O, B

O x AB = A, B

O x O = O

A x A = O, A

A x B = A, B, O, AB

A x AB = A, B, AB

B x B = O, B

B x AB = A, B, AB

AB x AB= A, B, AB

ब्‍लड डोनेट के दौरान मिलता है पूरा हेल्‍थ अपडेट

जब कोई व्यक्ति ब्लड डोनेट करता है तो उसे मुफ्त में अपनी पूरी हेल्थ की जानकारी भी मिल जाती है। क्योंकि ब्लड डोनेट करने से पहले कुछ जरूरी चेकअप होते हैं। जैसे कि ब्लड प्रेशर लेवल, ब्लड ग्रुप, हेल्थ एनलालिसिस और कोलेस्ट्रॉल लेवल। यदि आप किसी लैब में अपना ब्लड ग्रुप या हेल्थ एनलालिसिस पता करने जाएंगे या फिर डॉक्टर से ब्लड प्रेशर या कोलेस्ट्रॉल चेक कराएंगे तो आपको पैसे देने होंगे। ऐसे में डोनर को फ्री में अपनी हेल्थ से जुड़ी कई चीजों की जानकारी मिल जाती है। यदि ब्लड प्रेशर लेवल या कोलेस्ट्रॉल में कुछ गड़बड होती है तो टेक्नीशियन उन्हें तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से मिलने की सलाह दे देता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info